2 साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटीं सानिया का फॉर्म बरकरार, डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

2 साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटीं सानिया का फॉर्म बरकरार, डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं

खेल डेस्क. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नादिया किचेनॉक की जोड़ी होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने गुरुवार को अमेरिकन जोड़ी वेनिया किंग और क्रिस्टिना मैकहाले को 6-2 4-6 10-4 से हराया। सानिया ने मां बनने के दो साल बाद इस टूर्नामेंट से वापसी की। उन्होंने अपने पहले मैच में जॉर्जिया की ओक्साना कलशनिकोवा और जापान की मियु कातो की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-3 से हराया था।

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सानिया-नादिया ने पहला सेट 6-2 से आसानी से जीता। इसके बाद वेनिया और क्रिस्टिना ने वापसी करते हुए इंडो-यूक्रेन की जोड़ी को दूसरे सेट में 4-6 से मात देते हुए 1-1 से बराबरी की। तीसरे सेट में वर्ल्ड नंबर-5 जोड़ी सानिया-नादिया ने अमेरिकन जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 10-4 से सेट जीतते हुए मैच अपने नाम कर लिया।उनका अगला मुकाबला शुक्रवार कोस्लोवेनिया की तमारा जिदानसेक और चेक गणराज्य की मैरी बूजकोवा की जोड़ी से होगा।

पिछला टूर्नामेंट अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन खेला था

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने पिछला टूर्नामेंट अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन खेला था। उनकी सर्वश्रेष्ठ सिंगल रैंकिंग 27 है, जो उन्होंने 2007 में हासिल की थी। सानिया डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 रह चुकी हैं। उनका निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने अब होबार्ट टूर्नामेंट से वापसी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सानिया मिर्जा ने मां बनने के दो साल बाद होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट से वापसी की। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkXZ1Z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here