‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर जख्मी; तेज गेंद लगने के बाद निचले होंठ में 20 टांके आए, मुंबई लौटे - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 13, 2020

‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर जख्मी; तेज गेंद लगने के बाद निचले होंठ में 20 टांके आए, मुंबई लौटे

चंडीगढ़/बॉलीवुड डेस्क.शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। फिल्म का शॉट देते वक्त एक तेज गेंद आकर सीधे उनके होठपर लगी। गेंद की गति इतनी तेज थी कि शाहिद का निचला होंठ अंदर और बाहर दोनों तरफ से फट गया। उनकी ठोड़ी पर भी सूजन आ गई है। इस घाव को बंद करने के लिए 20 टांके लगाए गए।

शाहिद चंडीगढ़ के फेज-9 स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के स्टेडियम में शूटिंग कर रहे थे। चोट के बाद शाहिद को स्टेडियम से सीधा होटल ले जाया गया। वहीं पर फोर्टिस अस्पताल मोहाली के प्लास्टिक सर्जन डॉ. एबी प्रभु ने उनका इलाज किया और टांके लगाए। खबर लगते ही पत्नी मीरा राजपूत भी चंडीगढ़ पहुंच गईंऔर टांके लगवाने के बाद शाहिद उनके साथ मुंबई लौट गए। बताया जा रहा है कि सूजन रहने तक वे शूटिंग नहीं कर पाएंगे। पीसीए में यह शूटिंग 8 जनवरी से चल रही थी। यहां के सेक्टर-22 सहित कई हिस्सों में फिल्म के शॉट फिल्माए गए हैं।

हेलमेट नहीं पहनना चोट का कारणबना
शूटिंग के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शीने भास्कर को बताया कि शाहिद स्टेडियम में शॉट की रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। गेंदबाज की एक तेज रफ्तार बॉल अचानक पिच से उठकर उनके निचले होंठ पर लगी। इससे उनका लोअर लिप काफी ज्यादा कट गया। शाहिद वहीं पर बैठ गए और उनकी चिन पर बुरी तरह सूजन आ गई है। उनके चेहरे से निकलती खून की धार को देखते हुए उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की आनन-फानन मेंतैयारी की गई। लगातार खून निकलता देख उन्हें हॉस्पिटल ले जाने की बजाय समय बचाने होटल में ही डॉक्टर को बुला लिया गया।

फिल्म 'जर्सी' का निर्देशन गौतम तिन्नानाउरी कर रहे हैं।इस फिल्म के तेलुगू वर्जन का भी निर्देशन गौतम ने ही किया है।इसके प्रॉड्यूसरअल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू हैं और यह 2021 में 28 अगस्त को रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahid Kapoor injured during Jersey shooting; 20 stitches in lower lip, shooting stopped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30a611X
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here