ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को पछाड़कर दिशा पाटनी बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग एक्ट्रेस - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण को पछाड़कर दिशा पाटनी बनी नंबर 1 ट्रेंडिंग एक्ट्रेस

बॉलीवुड डेस्क. पिछले दिनों ट्विटर पर बॉलीवुड की तीन एक्ट्रेसेज ने टॉप 3 में ट्रेंड किया। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक, दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में शामिल रहीं। बता दें कि लोकप्रियता में पहली बार दिशा ने प्रियंका और दीपिका को कड़ी टक्कर देकर उन्हें पीछे किया।


100 अंकों के साथ स्कोर ट्रेंड्स इंडिया चार्ट पर दिशा ने नंबर वन स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर 98 अंकों के साथ प्रियंका रहीं और 84 अंकों के दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह आंकड़े अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गए हैं।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बतातें हैं
युवाओं में इस वक्त दिशा की काफी चर्चा है। उनके हर एक पोस्ट पर युवाओं के आते रिएक्शन और एंगेजमेंट को देखकर साफ पता चलता है। उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। प्रियंका चोपड़ा के ट्विटर पेज पर तो ग्लोबली एंगेजमेंट देखी ही जाती है। वहीं दीपिका द्वारा 'छपाक' के प्रमोशन, जेएनयू की मीटिंग में मौजूदगी ने उनके ट्विटर पेज पर लोगों को एंगेज किया।

हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए भारत में 14 भाषाओं में 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्र करते हैं। इनमें फेसबुक, ट्विटर, न्यूजपेपर्स, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha Patani no. 1| Priyanka Chopra and Deepika Padukone| No. 1 actress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aeA4Ke
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here