भारत दौरे पर नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर, पहला मैच 14 जनवरी को - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, January 7, 2020

भारत दौरे पर नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई कोच लेंगर, पहला मैच 14 जनवरी को

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने भारत के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज से आराम लिया है। उनकी जगह सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड भारत दौरे पर आएंगे। वे पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए यह भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने लेंगर के हवाले से दी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

लेंगर ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें (मैकडोनाल्ड) को यह जानकारी दी। उनके पास खुद को साबित करने का बहुत अच्छा मौका है। मुझे विश्वास है कि वह इस भूमिका को अच्छे से निभाएंगे।’’ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

सीरीज शेड्यूल

मैच कब कहां
पहला वनडे 14 जनवरी (मंगलवार)

मुंबई

दूसरा वनडे 17 जनवरी (शुक्रवार) राजकोट
तीसरा वनडे 19 जनवरी (रविवार) बेंगलुरु

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकम्ब, जोश हैजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, डीआर्की शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने कहा- एंड्रयू मैकडोनाल्ड के पास अच्छा मौका है। -फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QOLlIq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here