सेंसेक्स में 135 अंक की बढ़त, निफ्टी 35 प्वाइंट चढ़कर 12150 के ऊपर पहुंचा - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, January 27, 2020

सेंसेक्स में 135 अंक की बढ़त, निफ्टी 35 प्वाइंट चढ़कर 12150 के ऊपर पहुंचा

मुंबई. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में नुकसान में आ गया। निचले स्तरों से एक बार फिर खरीदारी लौटी और बाजार फायदे में आ गया। सेंसेक्स में 135 अंक की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी में 35 प्वाइंट की तेजी आई।

मारुति के शेयर में 1% बढ़त

सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी के शेयर में 2.4% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.6% तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.2% और मारुति 0.9% चढ़ा। टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और एसबीआई के शेयरों में 0.5% से 0.8% तक बढ़त देखी गई।

नेस्ले इंडिया में 1.2% गिरावट

दूसरी ओर पावर ग्रिड के शेयर में 1.3% गिरावट आ गई। नेस्ले इंडिया 1.2% और भारती एयरटेल 1% नीचे आ गया। एनटीपीसी में 0.6% और टेक महिंद्रा में 0.5% नुकसान देखा गया। इन्फोसिस, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलीवर और टीसीएस में 0.3% से 0.5% गिरावट दर्ज की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: january 28 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37yho6F
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here