खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से होने वाली वनडे सीरीज में मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है। घुटने की चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर हुए शिखर धवन अब तक फिट नहीं हो सके हैं। उनकी चोट अधिक गंभीर है। टी-20 में धवन की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया था।
बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सिलेक्शन कमेटी ने टीम मैनेजमेंट से बात करने के बाद धवन की जगह मयंक अग्रवाल का नाम भेजा है। पहला मैच चेन्नई में होना है। 18 दिसंबर को दूसरा मैच विशाखापट्टनम में जबकि तीसरा मैच 22 दिसंबर को कटक में होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PdpzyF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment