विजडन की दशक की टीम में यूनिस खान को न लेने से मिलने से पाकिस्तानी खफा, कहा- ये नाइंसाफी है - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, December 25, 2019

विजडन की दशक की टीम में यूनिस खान को न लेने से मिलने से पाकिस्तानी खफा, कहा- ये नाइंसाफी है

खेल डेस्क. क्रिकेट की बाईबल कही जाने वाली विजडन मैग्जीन ने इस दशक की वनडे और टेस्ट टीमें घोषित कीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इन दोनों फॉर्मेट के लिए दशक के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीमें चुनीं। खास बात ये है कि कुल मिलाकर इन चार टीमों के किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को स्थान नहीं मिला। इससे पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स बेहद खफा हैं। ज्यादातर लोगों को यूनिस खान के न चुने जाने पर सख्त ऐतराज है। कुछ का कहना है कि यह पूरी तरह नाइंसाफी है।

सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी का इजहार
यूनिस खान को दशक की टेस्ट टीम में शामिल न किए जाने पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स ज्यादा खफा हैं। हालांकि, विजडन ने साफ कर दिया है कि दोनों ही टीमें क्रिकेट विशेषज्ञों द्वारा चुनी गईं हैं और इसमें प्रदर्शन ही एकमात्र आधार है। लेकिन, पाकिस्तानी फैन्स इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया और खासतौर पर ट्विटर के जरिए जाहिर की।

क्या 10 हजार टेस्ट रन काफी नहीं
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज यूनिस खान ने 118 टेस्ट में 52.5 की औसत से कुल 10099 रन बनाए। इनमें 34 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। अब पाकिस्तानी फैन्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या टेस्ट क्रिकेट में इस शानदार औसत से 10 हजार रन बनाने के बाद भी यूनिस विजडन की दशक की टेस्ट टीम में स्थान के हकदार नहीं थे। वैसे नाराजगी लेग स्पिनर यासिर शाह को जगह न मिलने पर भी है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लिए हैं। ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

विजडन की दशक की टेस्ट टीम में यूनिस खान के न चुने जाने से पाकिस्तानी फैन्स सख्त नाराज हैं। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QhtHN5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here