रणजी ट्रॉफी में वापसी पर पृथ्वी शॉ का दोहरा शतक; हर्ष भोगले ने कहा- हमें उसकी देखभाल करनी होगी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2019

रणजी ट्रॉफी में वापसी पर पृथ्वी शॉ का दोहरा शतक; हर्ष भोगले ने कहा- हमें उसकी देखभाल करनी होगी

खेल डेस्क. डोपिंग बैन के बाद पृथ्वी शॉ ने मैदान पर शानदार वापसी की। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के चार मैचों में दो अर्धशतक के बाद बुधवार को उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया। बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के इस युवा ओपनर ने 202 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 62 गेंद पर 66 रन बनाए थे। शॉ की इस पारी के बाद मशहूर कमेंटेटर हर्ष भोगले ने कहा- यह बेहतरीन पारी थी। हमें इस प्लेयर की देखभाल करनी होगी। माना जा रहा है कि फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में शॉ को तीसरे ओपनर के तौर पर जगह जरूर मिलेगी। वहां दो टेस्ट, दो वनडे और पांच टी20 खेले जाने हैं।

बड़ौदा के पास जवाब नहीं
पहली पारी में अर्धशतक बनाने के बाद जब शॉ दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरे तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। नई गेंद का सामना उन्होंने संयम और समझदारी से किया। जब नजरें जम गईं तो हाथ खोलने शुरू किए। बड़ौदा के पास अच्छे गेंदबाज हैं। लेकिन, कोई भी पृथ्वी को रोकने में कामयाब नहीं हो सका। 81 गेंद पर 12 चौके और एक छक्के के साथ उन्होंने शतक पूरा किया। इसके बाद दोहरा शतक पूरा करने में भी देर नहीं लगाई। कुल 179 गेंद पर 19 चौकों और 7 छक्कों के साथ 202 रन बनाए। इस दौरान स्ट्राइक रेट 112.84 रहा।

फैन्स और विशेषज्ञ खुश
सोशल मीडिया पर शॉ का दोहरा शतक फौरन चर्चा का केंद्र बन गया। क्रिकेट विशेषज्ञ हर्ष भोगले ने इस बल्लेबाज की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें देखभाल की जरूरत है। भोगले का बयान इसलिए अहम है कि अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाने वाले शॉ पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए। इसके बाद डोपिंग बैन का शिकार बने। शॉ ने माना था कि उन्होंने जो कफ सीरप लिया था, उसमें प्रतिबंधित केमिकल रहे होंगे। बहरहाल, इस गलती की सजा उन्हें 8 महीने के बैन के रूप में मिली। कई क्रिकेट फैन्स ने शॉ के जज्बे की तारीफ की। माना जा रहा है कि शॉ को अगले महीने के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम इंडिया में तीसरे ओपनर के रूप में जगह मिलेगी। इसके पहले तैयारी के लिए वो इंडिया ए के साथ भी वहां जा सकते हैं।## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

पृथ्वी शॉ ने 8 महीने के डोपिंग के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की और पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाया। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rDuwaS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here