ह्युंडई की कारें जनवरी से महंगी होंगी, कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने की वजह से फैसला लिया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, December 10, 2019

ह्युंडई की कारें जनवरी से महंगी होंगी, कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने की वजह से फैसला लिया

नई दिल्ली. ह्युंडई मोटर इंडिया भी जनवरी से अपनी सभी कारों की कीमत बढ़ाएगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया। हालांकि यह नहीं बताया कि कीमतें कितनी बढ़ेंगी, सिर्फ इतना कहा कि अलग-अलग मॉडल और फ्यूल टाइप के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी।

हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियां जनवरी से 2000 रुपए तक महंगी होंगी

ह्युंडई से पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स भी जनवरी से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। दोपहिया वाहन कंपनी हीरोमोटोकॉर्प भी सोमवार को कह चुकी कि एक जनवरी से मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत 2,000 रुपए तक बढ़ाएगी।

मोटरसाइकिल की बिक्री में 15% गिरावट
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबिल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) ने मंगलवार को नवंबर केऑटो सेल्स के आंकड़े जारी किए। कारों की बिक्री में 10.83% गिरावट आई है। पिछले महीने 1 लाख 60 हजार 306 कारें बिकीं, पिछले साल नवंबर में 1 लाख 79 हजार 783 यूनिट बिकी थीं। मोटरसाइकिलों की बिक्री में 14.87% कमी आई। पिछले महीने 8 लाख 93 हजार 538 यूनिट बिकी, नवंबर 2018 में ये आंकड़ा 10 लाख 49 हजार 651 यूनिट था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबॉलिक इमेज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E6AOCg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here