अर्पिता खान शर्मा ने दिया क्रिसमस बैश, पार्टी में पहुंचे सलमान और कई सेलेब्स - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, December 24, 2019

अर्पिता खान शर्मा ने दिया क्रिसमस बैश, पार्टी में पहुंचे सलमान और कई सेलेब्स

बॉलीवुड डेस्क. क्रिसमस के मौके पर मुंबई में अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने अपने घर पर एक पार्टी दी। इस पार्टी में करण जौहर, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, निखिल द्विवेदी, सोहेल खान, सलमान खान, सलीम खान, अरबाज खान, रितेश देशमुख,तुषार कपूर, एकता कपूर सहित कई सेलेब्स पहुंचे। तुषार बेटे लक्ष्य कपूर तो करण जौहर बेटे यश और रूही के साथ नजर आए। तैमूर अली खान भी इस पार्टी में पहुंचे हालांकि उनके मम्मी-पापा सैफ अली खान और करीना कपूर खान यहां नजर नहीं आए।

प्रेग्नेंट हैं अर्पिता: सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। चर्चा है कि अर्पिता 27 दिसंबर को सलमान के 54वें जन्मदिन पर बच्चे को जन्म देंगी। 8 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष के साथहैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ। गौरतलब है कि आयुष हिमाचल प्रदेश बेस्ड पॉलिटिशियन अनिल शर्मा के बेटे और सुखराम शर्मा के पोते हैं। वह 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सलमान खान, तैमूर अली खान, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा।
सलीम खान, हेलन, अरबाज खान।
यूलिया वंतुर, कबीर खान, मिनी माथुर।
करण जौहर, हीरू और यश जौहर।
फैमिली के साथ सुनील ग्रोवर, सोनाक्षी सिन्हा।
सोहेल खान, अरहान खान, योहान खान।
एकता कपूर, अलविरा अग्निहोत्री और सई मांजरेकर।
रितेश देशमुख बेटे राहिल और रियान के साथ पहुंचे, तुषार कपूर बेटे लक्ष्य के साथ नजर आए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mmsint
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here