वोडाफोन-आइडिया को सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी: कुमार मंगलम बिड़ला - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 5, 2019

वोडाफोन-आइडिया को सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी: कुमार मंगलम बिड़ला

नई दिल्ली. वोडाफोन-आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि सरकार से राहत नहीं मिली तो कंपनी बंद करनी पड़ेगी। बिड़ला ने शुक्रवार को एक समिट में कंपनी के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि वोडाफोन-आइडिया में अब और निवेश नहीं करेंगे। बिड़ला ने कहा कि राहत नहीं मिलने पर दिवालिया का विकल्प चुनना पड़ेगा।

वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन पर्याप्त नहीं

रिलायंस जियो के आने के बाद बाकी कंपनियों को टैरिफ वॉर में घाटा उठाना पड़ रहा है। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जुलाई-सितंबर तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को 50,921 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह किसी भारतीय कंपनी का एक तिमाही में सबसे बड़ा नुकसान है। वोडाफोन-आइडिया ने पिछले दिनों टैरिफ बढ़ाने का फैसला भी लिया, लेकिन इससे जो फायदा होने की उम्मीद हैवह जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगा।

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट
बिड़ला के बयान के बाद शुक्रवार को बीएसई पर शेयर 8.89% गिरकर 6.66 रुपए पर आ गया। ब्रिकवर्क रेटिंग्स के डाउनग्रेड करने की वजह से गुरुवार को भी 5% गिरावट आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुमार मंगलम बिड़ला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YqQNoq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here