किरण मजूमदार शॉ ने कहा- अर्थव्यवस्था पर सरकार आलोचना नहीं सुनना चाहती - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

किरण मजूमदार शॉ ने कहा- अर्थव्यवस्था पर सरकार आलोचना नहीं सुनना चाहती

नई दिल्ली. बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर आलोचना नहीं सुनना चाहती। उम्मीद करते हैं कि खपत और ग्रोथ बढ़ाने के समाधान तलाशने के लिए सरकार इंडस्ट्री से संपर्क करेगी। इस मामले में हम अभी तक अलग-थलग हैं।

यूपीए-2 के वक्त भी नीतियों कीनिंदा की थी: शॉ

शॉ के ट्वीट पर उनसे सवाल-जवाब भी हो रहे हैं। उन्होंने एक यूजर को जवाब दिया कि यूपीए-2 के वक्त भी उन्होंने सरकार की निंदा की थी। शॉ का कहना है कि हम सभी अर्थव्यवस्था को बढ़ाना चाहते हैं। जब नीतियों से सहमत नहीं होते तब अपनी बात रखते हैं। क्या आपको नहीं लगता कि जो ऐलान अब किए जा रहे हैं वे बजट में भी किए जा सकते थे।

शॉ के बयान से एक दिन पहले उद्योगपति राहुल बजाज ने भी कहा था कि लोग सरकार की निंदा करने में डरते हैं। बजाज के बयान पर प्रतिक्रिया में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किरण मजूमदार शॉ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Tx6YQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here