खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजडेविड वॉर्नर के पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट मेंतिहरा शतक(335*)जमाने पर पत्नी केंडिस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। इसके लिए उन्होंने अपनेट्वीटर अकाउंट परमहात्मा गांधी का एक विचार लिखा- ‘‘शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं,अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। यह जरूरी नहीं कि दूसरे आप पर कितना विश्वास करते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आपका खुद पर कितना यकीन है ?’’
एडिलेड में 335 नाबाद रन की पारी खेलकर वॉर्नर टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाईबने। उन्होंने मार्क टेलर (334*) और डॉन ब्रेडमैन (334) को पीछे छोड़ा। हालांकि इस मामले में सबसे आगे मैथ्यू हेडन हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन की पारी खेली थी।
कप्तान टिम पेन के पारी घोषित करने से वॉर्नर लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए
मैच में वह(वॉर्नर)सबसे बड़ी 400 रन की पारी खेलने वाले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे। लेकिन कप्तान टिम पेन के पारी घोषित करने की वजह से वह इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। जिस वक्त उन्होंने ऐसा किया,उस समय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 589 रन था। वह (वॉर्नर) 335 रन पर खेल रहे थे।
वॉर्नरपिंक बॉल टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एडिलेड में सबसे बड़ी पारी खेलने का ब्रैडमेन का 88 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने 1931-32 में299 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं वह (वॉर्नर) पिंक बॉल टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने ऐसा किया था। यह पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में मुल्तान में 309 रन की पारी खेली थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y81qfJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment