राहुल पंजाब टीम की कप्तानी करेंगे, कुंबले बोले- यह रोल उनके करियर में मदद करेगा - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019

राहुल पंजाब टीम की कप्तानी करेंगे, कुंबले बोले- यह रोल उनके करियर में मदद करेगा

खेल डेस्क. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल इस बार आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करेंगे। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट अनिल कुंबले ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राहुल के करियर का सही समय है। यह कप्तानी का रोल वाकई उनकी मदद करेगा। इसके बाद राहुल ने भी एक वीडियो पोस्ट कर इस पर खुशी जाहिर की है। बीते दो सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब की कप्तानी की थी। वे इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रशंसकों, कोच, फ्रेंचाइजी का यह जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद करता हूं। प्रशंसकों और टीम ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। नीलामी में हमारा दिन अच्छा रहा, हमें जो खिलाड़ी चाहिए थे हमने वे खरीद लिए। आईपीएल के शुरू होने का इंतजार।’’

राहुल पिछले सीजन में रन के मामले में दूसरे नंबर पर थे

पिछले सीजन में राहुल सबसे ज्यादा रन के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने 14 मैच में 53.90 की औसत से 593 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर 12 मैच में 692 रन के साथ शीर्ष पर थे। उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले सीजन में लोकेश राहुल 14 मैच में 593 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35HNHyW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here