खेल डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 की सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम में शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। वे बांग्लादेश के खिलाफ भी बेंच पर ही रहे थे। ऐसे में कप्तान विराट कोहली उन्हें शिवम की जगह टीम में शामिल कर एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाना चाहेंगे।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज टीम में निकोलस पूरन को शामिल किए जाने की संभावना है। उन्हें दिनेश रामदीन की जगह अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को छह विकेट से हराया था। टीम इंडिया आज के मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
टीम इंडिया की नजर विंडीज से लगातार तीसरी सीरीज जीतने पर
यदि भारत यह मैच जीत लेता है तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी बार सीरीज जीतने में सफल होगा। पिछली बार उसे 2017 में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम की नजर इस मैच को अपने नाम कर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार आठ जीत के रिकॉर्ड को बनाने पर भी होगी। इससे पहले उसने बांग्लादेश को 2009 से 2018 के बीच लगातार 8 मैच में हराया था।
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 15 मैच हुए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 9 मैच जीते, जबकि 5 में हार मिली। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली दो टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दोनों देशों के बीच पिछली सीरीज अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेली गई थी। जिसे भारत ने 3-0 से जीता था।
दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी।
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, इविन लेविस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, फैबियन एलेन, हेडेन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RvNMBz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment