मुंबई. शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65 अंक गिरकर 40,379.83 पर आ गया। निफ्टी में 23 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 11,898.60 का निचला स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में नुकसान दर्ज किया गया।यस बैंक का शेयर 3% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक में 1-1 फीसदी गिरावट देखी गई। ओएनजीसी 0.7% नीचे आ गया। टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनीलीवर और आईटीसी में 0.5% से 0.7% तक नुकसान देखा गया।
दूसरी ओर मारुति के शेयर में 2% उछाल आया। वेदांताऔर एशियन पेंट्स 1-1 फीसदी चढ़े। टाटा स्टील 0.7% और एचडीएफसी 0.6% ऊपर आ गए। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, सन फार्मा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी में 0.2% से 0.5% तक बढ़तदेखीगई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/355jnOt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment