नई दिल्ली. ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स भारत में कंटेंट पर 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय कंटेंट दुनियाभर में देखा जा रहा है। हमारी योजना है कि यहां कंटेंट डेवलप कर उसे दुनियाभर में पहुंचाएं। भारत में रेग्युलेटरी स्थिरता और सेल्फ रेग्युलेशन की इजाजत भी है। हेस्टिंग्स ने नेटफ्लिक्स की ओर ये आयोजितपैनल डिस्कशन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी से चर्चा में भारतीय निवेश की योजना के बारे में बताया।
यूके की तरह भारत से भी कंटेंट एक्सपोर्ट का अच्छा अवसर
नेटफ्लिक्स के सीईओ ने कहा कि भारत में बहुत अच्छी कहानियां हैं। लैला और सेक्रेड गेम्स सीरीज दुनियाभर में कामयाब रही। लिटिल भीम एक मशहूर भारतीय कैरेक्टर है। हमने इस पर सीरीज बनाई है जो 2.7 करोड़ यूजर देख रहे हैं।माइटी लिटिल भीम की ब्राजील, कनाडा और अन्य देशों में भी धूम है। यूके की तरह भारत में भी अच्छा मौका है। यूके से बहुत ज्यादा कंटेंट एक्सपोर्ट होता है।
नेटफ्लिक्स ने जुलाई में भारत में 199 रुपए का सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू किया था। यह भारत में कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। इसके जरिए नेटफ्लिक्स का लक्ष्य जून 2020 तक 27 लाख नए भारतीय यूजर जोड़ना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pn9RQ1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment