विराट ने छक्का मारकर विलियम्स के 'नोटबुक' सेलिब्रेशन की नकल उतारी, कहा- 2 साल पहले की बात याद थी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

विराट ने छक्का मारकर विलियम्स के 'नोटबुक' सेलिब्रेशन की नकल उतारी, कहा- 2 साल पहले की बात याद थी

खेल डेस्क. विराट कोहली ने हैदराबाद टी-20 में 94 रन की पारी खेलने के दौरान वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स की गेंद पर छक्का जड़कर उनके हीअंदाज में जश्न मनाया। यह घटना पारी के 16वें ओवर में हुई।

विलियम्स के ओवर की दूसरी गेंद पर भारतीय कप्तान ने चौका लगाया। उन्होंने अगली गेंद यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और कोहली ने लॉन्ग ऑन पर शानदार छक्का लगाया। जैसे ही लगा कि गेंद सीमा रेखा के पार चली गईतो उन्होंने विलियम्स को इशारा करते हुए अपना हाथ ट्राउजर की जेब में डाला और उसे नोटबुक बना कुछ लिखने लगे। विराट का ये रिएक्शन कुछ ऐसा था, जैसे वह किसी की रसीद काट रहे हैं।

विराट ने कहा- मैदान पर जूझारूपन दिखाना जरूरी

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने बताया कि दो साल पहले जमैका में जब उन्होंने(विलियम्स)ने मुझे आउट किया था तो उन्होंने इसी नोटबुक स्टाइल में जश्न मनाया था। यह बात मुझे याद थी। इसलिएमैंने उसी अंदाज में जवाब दिया। हालांकि मैच खत्म होने के बाद हम दोनों मिले। आपको मैदान पर जुझारूपन दिखाना चाहिए। लेकिन विपक्षी खिलाड़ी का सम्मान करना भी नहीं भूलना चाहिए। यही खेल भावना है।

##

विराट ने टी-20 में बनाया 23वां अर्धशतक

भारतीय कप्तान ने हैदराबाद टी-20 में 50 गेंद पर 94 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए। यह उनके करियर का 23वां अर्धशतक था। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान विराट कोहली विलियम्स की गेंद पर छक्का मारने के बाद उनके सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाते हुए


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DSufmL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here