आनंद महिंद्रा ने 22 साल पहले बिल गेट्स से ईर्ष्या की बात कही थी, क्योंकि गेट्स की वजह से महिंद्रा को बेटी ने लूजर कहा था - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, December 24, 2019

आनंद महिंद्रा ने 22 साल पहले बिल गेट्स से ईर्ष्या की बात कही थी, क्योंकि गेट्स की वजह से महिंद्रा को बेटी ने लूजर कहा था

मुंबई. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स के साथ 1997 की मीटिंग की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर एक रोचक किस्सा बताया। महिंद्रा ने कहा- गेट्स मीटिंग रूम में आए तो कहा- मुझे लगता है हम हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में साथ थे? मैंने कहा हां हम साथ थे। कभी हमारी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन मुझे आपसे ईर्ष्या है। यह सुनकर गेट्स की टीम सन्न रह गई, उन्हें लगा कि किसी सनकी व्यक्ति के साथ मीटिंग रख ली। गेट्स शांत रहे और पूछा कि किस बात की ईर्ष्या है? मैंने जवाब दिया- मेरी बेटी ने एक बार पूछा कि मेरे कॉलेज के साथियों में से अभी मशहूर कौन है? मैंने जब आपका नाम बताया तो बेटी ने कहा- डैड आप कितने लूजर हैं। मैंने गेट्स का आभार जताकर कहा कि अपने बच्चों के लिए मैं हमेशा लूजर रहूंगा। इस बात पर मीटिंग रूम में जमकर ठहाके लगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गेट्स 1997 में पहली बार भारत आए तब आनंद महिंद्रा से मुलाकात हुई थी, एक ट्विटर यूजर से मिली यह तस्वीर महिंद्रा ने शेयर की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/396Rfgx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here