ऑस्ट्रेलिया के कमिंस 2019 में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज, इशांत औसत के मामले में शीर्ष 10 गेंदबाजों में नंबर 1 - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

ऑस्ट्रेलिया के कमिंस 2019 में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज, इशांत औसत के मामले में शीर्ष 10 गेंदबाजों में नंबर 1

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2019 में टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में चल रहे पिंक बॉल टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान की पारी के 91वें ओवर में कमिंस ने मोहम्मद अब्बास को आउट कर विकेटों की फिफ्टी पूरी की। इसके बाद यासिर शाह उनका अगला शिकार बने।

वह 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले नंबर पर हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड हैं। उन्होंने 18 पारियों मेंअब तक 38 विकेट लिए हैं। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 16 पारियों में33 विकेट हासिल किए हैं। इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चोटी के 6 गेंदबाजों में से 4 ऑस्ट्रेलिया के हैं। मिचेल स्टार्क ने 31 जबकिनैथन लॉयन औरजोश हेजलवुड ने 30-30 विकेट लिए हैं।

इशांत औसत के मामले में टॉप 10 गेंदबाजों में सबसे बेहतर

2019 मेंसबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दस गेंदबाजों में इशांत शर्मा पहले नंबर परहैं। उन्होंने 15.56 की औसत से 12 पारियों में 25 विकेट लिए हैं। इस आधार पर शमी दूसरे स्थान पर हैं। वह 16.66 की औसत से 16 पारी में 33 विकेट ले चुके हैं।

2019 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज
गेंदबाज देश पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन(पारी) औसत
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 18 51 6/23 19.43
स्टूअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 18 38 5/86 25.05
मोहम्मद शमी भारत 16 33 5/35 16.66
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 11 31 6/66 20.67
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 13 30 5/30 23.53
नैथन लॉयन ऑस्ट्रेलिया 18 30 6/49 40.03
केमार रोच वेस्टइंडीज 12 27 5/17 18.07
कगिसो रबाडा द.अफ्रीका 12 26 4/38 28.19
इशांत शर्मा भारत 12 25 5/22 15.56
नील वेगनर न्यूजीलैंड 7 25 5/44 17.36
DBApp

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y8CXa6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here