एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 2019-20 का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5% से घटाकर 5.1% किया - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, December 10, 2019

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 2019-20 का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5% से घटाकर 5.1% किया

नई दिल्ली. एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% से घटाकर 5.1% कर दिया। एडीबी ने बुधवार को ताजा अनुमान जारी करते हुए कहा कि रोजगार बढ़ने की दर में सुस्ती और फसल कटाई में देरी जैसी वजहों से खपत प्रभावित हुई है।

2020-21 का ग्रोथ अनुमान भी घटाया
एडीबी का कहना है कि अगले वित्त वर्ष (2020-21) में सरकार की नीतियों से मदद के चलते जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहनी चाहिए। हालांकि, सितंबर के अनुमान में 2020-21 की ग्रोथ 7.2% रहने की उम्मीद जताई थी।

आरबीआई ने भी 5 दिसंबर को जारी मौद्रिक नीति में ग्रोथ अनुमान 6.1% से घटाकर 5% कर दिया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ सिर्फ 4.5% रह गई। यह पिछले 6 साल में सबसे कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबॉलिक इमेज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36q0INH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here