मौजूदा चैम्पियन भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना, पहला मुकाबला श्रीलंका से 19 जनवरी को होगा - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Friday, December 20, 2019

मौजूदा चैम्पियन भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना, पहला मुकाबला श्रीलंका से 19 जनवरी को होगा

खेल डेस्क. भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेनेके लिए शुक्रवार को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होगा, जिसकाफाइनल 9 फरवरी को खेला जाएगा। मौजूदा चैम्पियन भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका से 19 जनवरी को होगा। चार बार की विजेता टीम इंडिया की कमान प्रियम गर्ग को सौंपी गई। विकेटकीपर ध्रुव चंद जुरेल उपकप्तान हैं। अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप होगा।

इस बार कुल 16 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। इन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में जबकि पाकिस्तान ग्रुप-सी में है। भारत का दूसरा मुकाबला जापान और तीसरा न्यूजीलैंड से होगा। फरवरी 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। फाइनल में मनजोत कालरा ने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।

हर ग्रुप से दो टीमें सुपर लीग में जाएंगी
कुल चार ग्रुप होंगे। हर ग्रुप में चार ही टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। वॉर्म अप मैच 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानेसबर्ग और प्रिटोरिया में खेले जाएंगे। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे। भारत ने अब तक 4, ऑस्ट्रेलिया ने 3, पाकिस्तान ने 2 और इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज औरसाउथ अफ्रीका 1-1 बार यह विश्व कप जीत चुके हैं।

ग्रुप-ए ग्रुप-बी ग्रुप-सी ग्रुप-डी
भारत ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान अफगानिस्तान
श्रीलंका इंग्लैंड बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे यूएई
जापान नाइजीरिया स्कॉटलैंड कनाडा

चार टीमों के बीच सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका में चार टीमों के बीच सीरीज खेली जाएगी। यह टीमें मेजबान, भारत, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे होंगी। सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम भी घोषित कर दी। इसमें 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम के ही रहेंगे, सिर्फ हैदराबाद के सीटीएल रक्षण को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर चुना गया।

भारतीय टीम:प्रियम गर्ग (कप्तान),ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर और उपकप्तान),यशस्वी जयसवाल,तिलक वर्मा,दिव्यांश सक्सेना,शाश्वत रावत,दिव्यांश जोशी,शुभांग हेगड़े,रवि बिश्नोई,आकाश सिंह,कार्तिक त्यागी,अथर्व अंकोलेकर,कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर),सुशांत मिश्र,विद्याधर पाटिल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए मुंबई एयरपोर्ट से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QhhnN9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here