आधुनिक ओलिम्पिक के जनक कूबरटिन का 1892 में लिखा मैनिफेस्टो 62.40 करोड़ रु. में नीलाम - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, December 18, 2019

आधुनिक ओलिम्पिक के जनक कूबरटिन का 1892 में लिखा मैनिफेस्टो 62.40 करोड़ रु. में नीलाम

खेल डेस्क. आधुनिक ओलिम्पिक के जनक पियरे डीकूबरटिन का 1892 में लिखा मैनिफेस्टो बुधवार को नीलाम हुआ। 14 पेज के मैनिफेस्टो के लिए रिकॉर्ड 62.40 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई। यह नीलामी न्यूयॉर्क के सोदबी ऑक्शन हाउस में हुई। इससे पहले जून 2019 में ही बेसबॉल लेजेंड बेब रूथ की जर्सी 39.70 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।

सोदबी के मुताबिक, नीलामी शुरू होने के 12 मिनट में ही मैनिफेस्टो बिक गया। नीलामी में अनुमान से करीब 9 गुना ज्यादा राशि मिली। उन्हें करीब 7 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद थी।

कूबरटिन ने आईओसी की स्थापना की थी
ऑक्शनर सेल्बी किफेर ने कहा कि फ्रांस के कूबरटिन ने खिलाड़ियों से सामाजिक और व्यक्तिगत तौर पर फायदे के लिए प्रयास करने की अपील की थी। उन्होंने 1894 में अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति(आईओसी) की स्थापना की। इसके बाद 1896 में एथेंस में पहले आधुनिकओलिम्पिक गेम्स कराए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस के पियरे डी कूबरटिन ने 1892 में आधुनिक ओलिम्पिक के लिए 14 पेज का मैनिफेस्टो लिखा था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34xEAzv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here