मुंबई. शेयर बाजार आज भी बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 136 अंक चढ़कर 41,809.96 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 34 प्वाइंट की तेजी के साथ अब तक के उच्च स्तर 12,293.90 पर पहुंचा।
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 2% तेजी आई। एसबीआई 1.7% चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.7-0.7 फीसदी ऊपर आ गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sa9efL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment