खेल डेस्क. पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज फवाद आलम को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। फवाद 10 साल टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। 2009 में उन्होंने कोलंबो में पहला टेस्ट खेला था। इसके बाद उन्हें इस फॉर्मेट में मौका नहीं मिला। फवाद से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं 10 साल बाद फिर टेस्ट वापसी कर रहा हूं। पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम ने फवाद के चयन को गलत ठहराया। इस पर आलम ने कहा- वो महान प्लेयर हैं। उनकी बातों का जवाब देना मुझे शोभा नहीं देता। पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार 11 दिसंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा।
मेरा काम बेहतर खेलना
टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद फवाद ने मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा, “10 साल बाद टेस्ट खेलने का मौका मिल रहा है। जाहिर है, बहुत खुश हूं। इस मौके को भुनाना चाहूंगा। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा टेस्ट डेब्यू करने जा रहा हूं। हम पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगे। रावलपिंडी के हालात और विकेट कराची की तुलना में अलग किस्म के हैं। वहां सुबह बॉल स्विंग होती है। वहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं होगा।”
इंजमाम पर टिप्पणी नहीं करूंगा
दो महीने पहले तक चीफ सिलेक्टर रहे इंजमाम उल हक ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कभी फवाद को किसी फॉर्मेट में नहीं चुना। जबकि वो घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते रहे। अब जबकि फवाद को टेस्ट खेलने का फिर मौका मिला है तो भी इंजमाम खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा- डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत फर्क है। इंग्लैंड के मार्क रामप्रकाश ने डोमेस्टिक क्रिकेट में 100 से ज्यादा शतक बनाए। लेकिन, इंटरनेशनल क्रिकेट में वो फ्लॉप रहे। फवाद से जब इंजमाम के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने शालीनता से कहा- वो मेरे लिए आदरणीय और महान क्रिकेटर हैं। उनकी बात का जवाब देना मुझे शोभा नहीं देता।
##
श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान टीम
अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, बाबर आजम, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, इमरान खान सीनियर, कासिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, यासिर शाह और उस्मान शिनवारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YsxpY7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment