मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (62) की नेटवर्थ में 1 जनवरी से 23 दिसंबर तक 16.5 अरब डॉलर (1.17 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हो चुका। एशिया के अमीरों में अंबानी की नेटवर्थ सबसे ज्यादा बढ़ी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में इस साल 40% बढ़त से उन्हें फायदा हुआ। अंबानी के पास रिलायंस के 47% से ज्यादा शेयर हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की मौजूदा नेटवर्थ 60.8 अरब डॉलर (4.31 लाख करोड़ रुपए) है। चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की नेटवर्थ इस साल 11.3 अरब डॉलर (80,230 करोड़ रुपए) बढ़ी, मौजूदा नेटवर्थ 47 अरब डॉलर (3.33 लाख करोड़ रुपए) है। मुकेश अंबानी पिछले साल जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बने थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TGBpO
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment