नई दिल्ली. सरकार को गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) से नवंबर महीने में तीन महीने बाद एक लाख करोड़ रु. से ज्यादा प्राप्त हुआ। वित्त मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1,03,492 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह आंकड़े नवंबर 2018 से प्राप्त राजस्व से करीब 6% अधिक है।
नवंबर में जीएसटी कलेक्शन
| टैक्स | कलेक्शन (रुपए) |
| सीजीएसटी | 19,592 |
| एसजीएसटी | 27,144 |
| आईजीएसटी | 49,028 |
| सेस | 7,727 |
| कुल | 1,03,492 |
पिछले पांच महीने में जीएसटी कलेक्शन
| जीएसटी | जीएसटी कलेक्शन (रुपए में) |
| जुलाई | 1,02,083 |
| अगस्त | 98,202 |
| सितंबर | 91,916 |
| अक्टूबर | 95,380 |
| नवंबर | 1,03,492 |
सरकार ने आईजीएसटी से 25,150 करोड़ रु. और सीजीएसटी से17,431 करोड़ रु. एसजीएसटी के खाते में हस्तांतरित किए हैं। नियमित आवंटन के बाद नवंबर में केन्द्र सरकार का कुल जीएसटी राजस्व 44742 करोड़ रु. और राज्यों की कुल राशि 44576 करोड़ रु. रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OCXss5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment