आथिया-नवाज की 'मोतीचूर चकनाचूर' पर फिर आया कानूनी संकट, बिहार सिविल कोर्ट ने लगाया स्टे - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, November 12, 2019

आथिया-नवाज की 'मोतीचूर चकनाचूर' पर फिर आया कानूनी संकट, बिहार सिविल कोर्ट ने लगाया स्टे

बॉलीवुड डेस्क. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की आगामी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' एक बार फिर कानूनी पचडे़ में पड़ चुकी है। हाल में बिहार सिविल कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ स्टे ऑर्डर जारी किया है। इससे पहले भी इस फिल्म के खिलाफ डायरेक्टर देबमित्रा बिसवाल ने पेमेंट विवाद के चलते फिल्ममेकर के खिलाफ याचिका दायर की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म के राईट्स के लिए दावा किया है। इतना ही नहीं दावाकर्ता ने मामले से जुड़े सभी कागजात भी पेश कर दिए हैं। खास बात है कि इससे पहले फिल्म की डायरेक्टर रहीं देबमित्रा बिसवाल ने फिल्ममेकर राजेश भाटिया के खिलाफ 11 लाख रुपए का पेमेंट ना करने के आरोप लगाए थे। देबमित्रा के अनुसार फिल्म की एडिटिंग के दौरान भाटिया से कुछ मतभेद हो गए थे। जिसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट से टर्मिनेट कर दिया गया। खबरें हैं कि फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अथिया शेट्टी को भी पूरी तरह से भुगतान नहीं किया गया है।

फिल्म की कहनी पर गौर करें तो यह फिल्म में शादी के लिए परेशान हो रहे दो लोगों की कहानी पर आधारित है। अथिया शेट्टी जो विदेश जाने के लिए किसी से भी शादी कर सकती हैं, वहीं नवाज जो शादी के लिए इसलिए परेशान हैं क्योंकि उनकी उम्र बढ़ रही है। यह फिल्म पहले 15 नवंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन बिहार सिविल कोर्ट के फरमान के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Motichur Chaknachur' in legal trouble again, Bihar Civil Court imposed stay


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qNLqCO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here