हैरी पॉटर सीरीज के एक्टर ने किया नई फिल्म का झूठा ऐलान, फैंस बोले- उम्मीद तोड़ने की हिम्मत कैसे हुई - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, November 25, 2019

हैरी पॉटर सीरीज के एक्टर ने किया नई फिल्म का झूठा ऐलान, फैंस बोले- उम्मीद तोड़ने की हिम्मत कैसे हुई

हॉलीवुड डेस्क. 'हैरी पॉटर' सीरीज की आखिरी फिल्म को रिलीज हुए 8 साल बीत चुके हैं। इसके बाद भी पॉटर के फैनबेस में कोई कमी नहीं आई है। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब नेविल लॉन्गबॉटम का किरदार निभाने वाले मैथ्यू लुईस ने ट्वीट कर आगामी फिल्म की जानकारी दी। मैथ्यू ने बताया कि हैरी पॉटर सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग पुरानी कास्ट के साथ 2020 में फिर से शुरु हो रही है। हालांकि मामले की सच्चाई पता लगने के बाद फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

मैथ्यू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए एक लिंक शेयर कर बताया कि हैरी पॉटर अपनी ओरिजिनल कास्ट के साथ 2020 में अपनी अगली फिल्म के लिए शूटिंग शुरु कर रहा है। एक्टर का ट्वीट वायरल होते ही फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड दिखे। हालांकि बाद में सच्चाई जानने के बाद फैंस ने नाराजगी जताई। दरअसल जारी लिंक में मैथ्यू ने अमेरिका में होने वाले जनरल इलेक्शन की लिंक शेयर की थी। उन्होंने वोटर्स से चुनाव में रजिस्टर करने के लिए अपील की।

हरकत पर भड़के फैंस
मैथ्यू का ट्वीट मजाक मात्र निकलने के बाद से ही पॉटर फैंस में निराशा छा गई। कई यूजर्स ने एक्टर को बुरा भला कहा। एक यूजर ने लिखा कि हमारी उम्मीदों को तोड़ने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। वहीं एक यूजर ने कहा कि मैं ब्रिटिश नहीं हूं, तुमने मुझे बेवजह दुखी किया है।

अंग्रेजी बेवसाइट हॉलीवुड रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश लेखक जेके रोलिंग के नोवल्स पर आधारित हैरी पॉटर सीरीज की पहली फिल्म ने ही 97 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बिजनेस किया था। जबकि 2011 में आई 'हैरी पॉटर एंड डेथली हैलोस 2' 134 करोड़ डॉलर के कारोबार के साथ सीरीज की सबसे सफल फिल्म बनी थी। फिल्म में डैनियल रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर, एमा वॉटसन ने हर्माइनी ग्रेंजर और रूपर्ट ग्रिंट ने रॉन वीसली का मुख्य किरदार निभाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harry Potter series actor falsely declares new film, fans said - how dare you break hope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OIZndE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here