बॉलीवुड डेस्क. आमिर खान ने फॉरेस्ट गम्प के हिन्दी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना लुक शेयर किया है। सरदार के रूप में नजर आ रहे आमिर ने फोटो के साथ लिखा है- सत श्री अकाल जी, मैं हूं लाल... लाल सिंह चड्ढा। आमिर की यह फिल्म क्रिसमस पर 2020 में रिलीज होगी।
फेमस डायलॉग की याद :फिल्म के ओरिजनल सीन की तरह ही लाल सिंह बने आमिर के हाथ में एक डिब्बा नजर आ रहा है। यह उसी तरह है जैसे फॉरेस्ट गम्प में नायक कहता है-'मेरी मां हमेशा कहती हैं कि जिदंगी चॉकलेट के डिब्बे की तरह है।' यह संवाद आज भी सर्वकालिक यादगार डायलॉग में शुमार है। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और अब फिल्म के एक्टर टॉम हैंक्स 63 साल के हो चुके हैं।
फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक : 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में मुख्य पात्र फॉरेस्ट का दिमाग कम काम करता है। फिर भी वह सफलता प्राप्त करता है और एक ऐतिहासिक पुरुष बन जाता है। लेकिन उसका सच्चा प्यार उसे छोड़ जाता है। फिल्म ने ऑस्कर के एक दर्जन नॉमिनेशन पाए थे और छह ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसराबेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी। हिंदी रीमेक में आमिर टॉम हैंक्स वाला किरदार निभाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35gaBg7
via IFTTT

No comments:
Post a Comment