अख्तर ने भारतीय टीम की तारीफ की, बोले- भारत ने बता दिया कि इस खेल का बॉस कौन है - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, November 11, 2019

अख्तर ने भारतीय टीम की तारीफ की, बोले- भारत ने बता दिया कि इस खेल का बॉस कौन है

खेल डेस्क. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और उसे इस खेल का 'बॉस' बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए अख्तर ने कहा, भारत ने ये साबित कर दिखाया कि इस खेल का बॉस कौन है। उन्होंने इसका श्रेय उन्होंने रोहित शर्मा को दिया। साथ ही उन्होंने आखिरी मैच में टी20 की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले दीपक चाहर की भी तारीफ की।

अख्तर ने कहा, 'भारत ने साबित कर दिखाया कि मैच का बॉस कौन है। पहले मैच में उसने बांग्लादेश को थोड़ा लॉलीपॉप दिया और वे हार गए, लेकिन बाद के दोनों मैचों में उसने शानदार वापसी की। जिसका श्रेय रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी को जाता है।' उन्होंने कहा, 'रोहित महान प्रतिभा हैं, वे जब चाहें तब रन बना सकते हैं।' मिडिल ऑर्डर में उन्होंने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'राहुल पहले स्ट्रगल कर रहे थे, लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने भी 52 रन बनाए।'

भारत बेहतर पक्ष के रूप में सामने आया

अख्तर ने कहा, 'मुझे लगा कि तीसरा टी20 देखना रोमांचक रहेगा। लेकिन इस मैच में भारत काफी बेहतर पक्ष के रूप में सामने आया, हालांकि उत्साहजनक प्रदर्शन के लिए बांग्लादेश की भी तारीफ की जानी चाहिए। उनकी ओर से नईम ने अच्छा खेल दिखाया'। भारत ने रविवार तीसरे टी20 में बांग्लादेश को 30 रन से हराते हुए तीन मैचों की श्रृंखला को 2-1 से जीत लिया था। नागपुर में खेले गए इस मैच में 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 144 रन पर आउट हो गई थी।

चाहर के प्रदर्शनकी तारीफ की

आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक चाहर की तारीफ में अख्तर ने कहा, 'वे मीडियम पेस व सीम का मिश्रण हैं और उन्होंने मैच में हैट्रिक लेकर शानदार प्रदर्शन किया है।' इस मैच में चाहर ने एक हैट्रिक के साथ 7 रन देकर 6 विकेट झटके और वे इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। वे इस प्रारूप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर भी बने।

बांग्लादेश 20 साल पुरानी टीम नहीं

3 नवंबर को खेले गए सारीज के पहले मैच में बांग्लादेश को जीत मिली थी। ये पहला मौका था जब टी20 फॉर्मेट में उसने भारत को हराया। अख्तर ने कहा, 'बांग्लादेश कोई सामान्य पक्ष नहीं है, हम सभी को याद रखना चाहिए कि टाइगर्स किसी भी टीम का सामना कर सकते हैं। ये 20 साल पहले वाली टीम नहीं हैं।'

टी20 में चार टीमों को बताया बेहतरीन

अख्तर ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सबसे अच्छा टी20 खेलने वाले देश बताया और कहा कि मैं इन चारों को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में देखना चाहता हूं। भारत और बांग्लादेश के बीच अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। जिसका पहला मैच 14 से 18 नवंबर के बीच इंदौर में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शोएब अख्तर (दाएं)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BSpxm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here