सिंगर श्वेता पंडित बोली- "मैं दर्द बयां नहीं कर सकती", अनु मलिक ने कहा- "अब इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहूंगा" - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Friday, November 15, 2019

सिंगर श्वेता पंडित बोली- "मैं दर्द बयां नहीं कर सकती", अनु मलिक ने कहा- "अब इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहूंगा"

बॉलीवुड डेस्क. (किरण जैन) लंबे समय से मीटू के आरोपों में घिरे सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसके बाद उन पर आरोप लगाने वाली पीड़िताएं भड़क उठीं। सोना महापात्रा ने ट्विटर पर और श्वेता पंडित ने भास्कर से चर्चा में मलिक को शर्म करने की नसीहत दी। भास्कर ने अनु मलिक से भी विस्तृत बातचीत की।

  1. सिंगर श्वेता पंडित ने भास्कर से बातचीत में बताया कि अनु मलिक जैसा आदमी खुद के एक साल तक अंधेरे में रहने, मानसिक परेशानियों से जूझने की जो बातें कह रहा है वह उसकी खुद की गलतियों का नतीजा है किसी और की गलतियों का नहीं। मेरे साथ उसने जो कुछ किया तब से लेकर अब तक मैं कुल 17 साल तक इससे भी बड़ा ट्रॉमा झेलती रही हूं और यह सब मैंने तब झेला जबकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं था। मैं मेरे साथ हुए उस चाइल्ड अब्यूज और चाइल्ड हैरेसमेंट को बयां ही नहीं कर सकती।

  2. 'तुम कहते हो कि आरोप गलत हैं और अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हो। तुम उन महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में क्या कहोगे जो तुम्हारी वजह से इस दर्दनाक अनुभव से गुजरी हैं? इतने सालों में क्या तुम्हें इसकी चिंता हुई? तुमको टीवी पर आने का कोई हक नहीं है। तुम किसी के लिए भी रोल मॉडल नहीं हो। दो बेटियों का नाम लेकर तुमको कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। कुछ तो पछतावा, शर्म करो, माफी तो मांगो। मलिक प्लीज कोर्ट जाओ। मैं चाहती हूं कि तुम ऐसा करो। न्याय होना ही चाहिए।'

  3. मैं पिछले एक साल से यह सोचकर चुप था कि ये मामला कहीं ना कहीं रुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहता था। मुझे लग रहा था कि कभी न कभी सच्चाई लोगों तक सामने आएंगी और यही असल वजह थी मेरी चुप्पी की हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मैं पिछले कई दशक से इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ हूं। कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया हैं। मैं सरदार मलिक का बेटा हूं, उनका नाम इस तरह से नहीं खराब होने दूंगा। हर कोई पूछता था कि अनु इस मामले पर जवाब क्यों नहीं देता, लेकिन मैं इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहता था। यकीन मानिए आज भी जब ट्विटर पर लिखा, तो पहले से कोई प्लान नहीं था। बस मुझे लगा कि मुझे बोलना चाहिए तो बोल दिया।

  4. बिलकुल नहीं। मैंने अपने ओपन लेटर में किसी का नाम नहीं लिखा। कइयों ने मेरा नाम लेकर मुझे बदनाम किया, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मेरा बस एक ही लक्ष्य था सच्चाई को सामने लाने की जो मैंने कर दिया। आज के बाद इस मुद्दे पर आगे कुछ भी नहीं कहूंगा।

  5. जो मैंने किया ही नहीं वे आरोप मुझ पर लगाए गए। जब भी मैं टेलीविजन पर आता हूं, तब ये मामला फिर से बढ़ जाता है। बहुत मुश्किल से मैंने इस मुकाम को हासिल किया है। आज मेरे घर में मेरी दो बेटियां हैं, बीवी है, बूढ़ी मां हैं, सोचिए उन पर क्या गुज़र रही होगी। इस मामले ने मेरे करियर को भी प्रभावित किया। मैं फिर से वही कहना चाहूंगा की जो मैंने किया ही नहीं वो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं जो कि बहुत गलत हैं।

  6. 'पिछले एक साल से मुझ पर ऐसे अपराध के आरोप लग रहे हैं, जो मैंने किए ही नहीं। मैं इन सब पर चुप रहा। लेकिन मुझे अहसास हो गया है कि इस चुप्पी को मेरी कमजोरी समझ लिया गया। झूठे और अपुष्ट आरोपों ने न केवल मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि मेरा कॅरिअर बर्बाद हो गया है। यह इस उम्र में मेरा अपमान है। मेरे नाम के साथ कई भयानक घटनाओं को जोड़ा गया। इस बारे में पहले क्यों कुछ नहीं कहा गया? क्यों मुझ पर ये आरोप तब लगाए गए, जब मैंने टीवी पर वापसी की, जो वर्तमान में मेरे जीवन यापन का इकलौता साधन है। अगर यह सब यूं हो जारी रहा तो मेरे पास अदालत का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। मुझे नहीं पता कि मुझे अभी और कितनी बदनामी झेलनी पड़ सकती है? दो बेटियों का बाप होने के नाते मैं ऐसे काम करने की सोच भी नहीं सकता। मैं बुरे दौर में हूं और सिर्फ न्याय चाहता हूं।'



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Singer Shweta Pandit said- "I can't express pain", Anu Malik said- "Now I will not say anything on this issue"


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NSlNKc
      via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here