वॉशिंगटन. पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई (64) का पोर्ट्रेट अमेरिका की प्रतिष्ठित स्मिथसोनियन नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में शामिल किया गया। अमेरिका के इतिहास, विकास और संस्कृति में योगदान और सकारात्मक प्रभाव के लिए नूई को रविवार को नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में जगह दी गई। नूई ने कहा- एक साल पहले जब उन्हें इसकी जानकारी का पत्र मिला था तो उन्होंने मजाक समझा था, इसलिए अपने पीआर डिपार्टमेंट से इसकी पुष्टि करवाई। नूई के साथ ही अमेजन के फाउंडर सीईओ जेफ बेजोस का पोर्ट्रेट भी शामिल किया गया है।
-
नूई ने कहा कि एक अप्रवासी, एक महिला को नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में जगह मिलना बताता है कि हम ऐसे देश में हैं जहां की जनता उन लोगों को देखना चाहती है जिनकी वजह से देश में कोई सराकात्मक असर हुआ। इसमें आपकी पृष्ठभूमि, रंग, संप्रदाय या जाति से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी की बहुत आभारी हूं। ये मेरे लिए ऐसी उपलब्धि है जिसका सपना भी नहीं देखा था।
-
स्मिथसोनियन नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी 57 साल पुरानी है। इसके संग्रह में 23 हजार पोर्ट्रेट शामिल हैं। इतिहासकार इस गैलरी के बोर्ड मेंबर के साथ मिलकर पोर्ट्रेट के लिए लोगों को चुनते हैं। चुनी गई हस्ती का पोर्टेट तैयार करने में एक साल का वक्त लगता है। कलाकार ज्यादा वक्त भी ले सकता है।
-
नूई ने बताया कि मेरे पोर्ट्रेट में मां-पिता, पति और बच्चों, पेप्सीको की सालाना रिपोर्ट और येल यूनिवर्सिटी के हैट की तस्वीर भी शामिल है। ये सभी मेरे जीवन के अहम हिस्से हैं। ज्यादातर पोर्ट्रेट में ऐसा नहीं होता, इसलिए, मेरा पोर्ट्रेट असाधारण है।
-
चेन्नई में जन्मीं नूई ने पिछले साल 2 अक्टूबर को पेप्सीको की सीईओ के पद से इस्तीफा दिया था। पेप्सीको में अपने 24 साल के कार्यकाल में पिछले 12 साल वे सीईओ के पद पर रहीं। नूई के नेतृत्व में पेप्सीको ने दुनिया की सबसे सफल फूड एंड बेवरेज कंपनियों में जगह बनाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CRps4F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment