खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद अब बारी टेस्ट मैचों की है। कुल दो टेस्ट खेले जाएंगे। पहला 21 से 25 नवंबर के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इसके पहले एक टीवी चैनल ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामान्य ज्ञान को परखने की कोशिश की। खिलाड़ियों से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम पूछा गया। 90 फीसदी इमरान खान का नाम नहीं बता सके। यह इसलिए हैरान करता है क्योंकि इमरान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 1992 में विश्व कप जीता था। यह रोचक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हेजलवुड और ख्वाजा को ही सही नाम मालूम
सरकारी टीवी चैनल ‘ऑस्ट्रेलिया ब्रॉडकास्टिंग कंपनी’ ने यह मजेदार वीडियो तैयार किया। इसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया जो पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। सभी से एक ही सवाल पूछा गया। यह था- पाकिस्तान का वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है? इमरान खान को इयॉन बॉथम, कपिल देव और रिचर्ड हैडली की श्रेणी का ऑलराउंडर माना जाता है। कई नायाब क्रिकेट उनके नाम हैं। पाकिस्तान को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही 1992 में विश्व कप जिताया था। लेकिन, हैरानी इस बात की है कि उस्मान ख्वाजा और तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड को छोड़कर कोई खिलाड़ी यह नहीं जानता कि वर्तमान में वो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।
शोएब अख्तर-बाबर आजम को पीएम बताया
पीटर हैंड्सकॉम्ब ने शोएब अख्तर को तो पीटर सिडल ने बाबर आजम को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बता दिया। टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पायदान पर काबिज स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने तो साफ कह दिया कि वो इस बारे में नहीं जानते। पैटिन्सन ने रसेल क्रो मेहमान टीम के देश का पीएम बताया। पैट कमिंस ने जेसिका अर्डन का नाम लिया। बता दें कि जेसिका न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हैं। हालांकि, उन्होंने भूल सुधार करते हुए इमरान का नाम लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KycaOT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment