खेल डेस्क. भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा कोरिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। छठी सीड श्रीकांत ने हॉन्गकॉग के विंग कि विसेंट को सीधे सेटों में 21-18, 21-17 से हराया। इस जीत के साथविसेंट के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और बेहतर हो गया है। दोनों के बीच अब तक14 मैच हुए हैं। इसमें 11 में उन्हें जीत मिली है।अगले दौर में उनका मुकाबला जापान के कांता सुनेयामा से होगा।
जापान के कजूमासा सकाई के चोटिल होने के चलतेसमीर वर्माभी अगले दौर में पहुंच गए। जिस वक्तमैच रोका गया, उस समय समीर 11-8 से आगे चल रहे थे। हालांकि सौरभ वर्मा हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पहलासेट जीतने के बाद किम डॉन्गहुन ने उन्हें मौका नहीं दिया और मैच 21-13, 12-21, 13-21 से अपने नाम कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xv1g1q
via IFTTT

No comments:
Post a Comment