भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास करने की क्षमता, इससे लोगों की गरीबी दूर हो सकेगी: बिल गेट्स - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, November 17, 2019

भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास करने की क्षमता, इससे लोगों की गरीबी दूर हो सकेगी: बिल गेट्स

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि भारत में अगले दशक में बहुत तेजी से आर्थिक विकास करने की क्षमता है। इससे लोगों की गरीबी दूर हो सकेगी और सरकारस्वास्थ्य और शिक्षा में अधिक निवेशकर सकेगी। एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में गेट्स ने भारत की आधार पहचान प्रणाली, वित्तीय सेवाओं और फार्मा सेक्टर की तारीफ की। गेट्स की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में वर्तमान में मंदी का दौर चल रहा है और लगभग सभी सेक्टरों में पिछले समय में गिरावट देखी गई है।

गेट्स ने कहा, “मुझे हालिया समय की ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा अगला दशक भारत का होगा और इस दौरान इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। हर किसी को उम्मीद है कि वास्तव में भारत में उच्च विकास करने की प्रबल संभावना है।” उन्होंने आधार पहचान प्रणाली की सराहना करते हुए कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर कई बेहतरीन इनोवेटर्स पाए जाते हैं। देश में आधार और यूपीआई के माध्यम से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इसे व्यापक तौर पर स्वीकार किया गया है। इसकेकई आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेहैं।”

भारतीय डिजिटल प्रणाली को अन्य देशों में लागू करना चाहता हूं: गेट्स

उन्होंने कहा, “हम लोग नंदन निलेकणी जैसे व्यक्तियों के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने भारत में डिजिटल पहचान के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। मैं सीखना चाहता हूं ताकि इसे अन्य देशों में लागू किया जा सके। जब लोग भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे आईटी सेवाओं और वहां किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में सोचते हैं। मानवीय स्थिति में सुधार कम दिखाई देता है, लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय जरूर है।”

बिल गेट्स कीकुल संपत्ति 110 बिलियन अमरीकी डॉलर

गेट्स अपने फाउंडेशन के कामकाज की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। शुक्रवार को बिल गेट्स ने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे कर दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गए थे। इनकी कुल संपत्ति 110 बिलियन अमरीकी डॉलर (7.89 लाख करोड़) है।गेट्स ने अब तक विभिन्न देशों में गरीबी को कम करने और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के लिए बिल और मेलिंडाफाउंडेशन को 35 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का दान दिया है।

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32TbidO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here