बिजनेस डेस्क. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप मंगलवार को 9.5 लाख करोड़ रुपए से भी ऊपर पहुंच गया। रिलायंस इतना वैल्यूएशन हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई। रिलायंस18 अक्टूबर को 9 लाख करोड़ रुपए पर पहुंची थी। उतने वैल्यूएशन का रिकॉर्ड भी अभी रिलायंस के ही नाम है। मार्केट कैप में दूसरी बड़ी कंपनी टीसीएस की वैल्यू 7.91 लाख करोड़ रुपए है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मंगलवार को 3% तेजी आई। इससे मार्केट कैप तेजी से बढ़ा। रिलायंस पिछले साल अगस्त में 8 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंची थी। इस मामले में भी वो देश की सबसे पहली कंपनी बनी थी।
रिलायंस अगले 2 साल में 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट
ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने पिछले महीने ये रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक रिलायंस के न्यू कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर (14.40 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3359WNr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment