क्वालिफायर में जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को 6-1 से हराया, नीदरलैंड भी जीता - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, November 19, 2019

क्वालिफायर में जर्मनी ने उत्तरी आयरलैंड को 6-1 से हराया, नीदरलैंड भी जीता

खेल डेस्क. जर्मनी का यूरो 2020 क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उसने उत्तरी आयरलैंड को एक मुकाबले में 6-1 से हराया। टीम के लिए सर्ज नैबरी ने तीन गोल दागे। ये जर्मन टीम के लिए उनकी दूसरी हैट्रिक है। 2016 में अपने डेब्यू मैच में सैन मरिनो के खिलाफ भी उन्होंने तीन गोल दिए थे। आयरलैंड के खिलाफ सर्ज के अलावा लियोन ने दो और जूलियन ने एक गोल दागा। वहीं उत्तरी आयरलैंड के लिए स्मिथ ने इकलौता गोल दागा। ग्रुप सी के एक दूसरे मैच में नीदरलैंड्स ने एस्टोनिया को 5-0 से हराया। टीम के लिए विजनालडम ने तीन गोल ठोके। ऐके और बोऊडू ने 1-1 गोल किया।

जर्मनी बेलारूस को हराकर पहले ही यूरो कप में अपनी जगह बना चुका है। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ घर में मिली बड़ी जीत के बाद वो अपने ग्रुप में सबसे ऊपर पहुंच गया है। उससे नीचे नीदरलैंड और आयरलैंड हैं। अब आयरलैंड यूरो-2020 के फाइनल्स में जाने के लिए प्लेऑफ मैच खेलेगा। चैंपियनशिप अगले सालजून में खेली जाएगी।

यूरो-2020 क्वालिफायर में मंगलवार को हुए मुकाबले

ग्रुप ई

  • वेल्स ने हंगरी को 2-0 से हराया
  • अजरबैजान को स्लोवाकिया ने 0-2 से मात दी

ग्रुप जी

  • पोलैंड ने अपने घर में स्लोवेनिया को 3-2 से हराया
  • लातविया ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराया

ग्रुप आई

  • बेल्जियम नेसाइप्रस को 6-1 के बड़े अंतर से मात दी
  • रूस ने सैन मरिनो ने 5-0 से हराया
  • ग्लासगो में मेहमान कजाकस्तान को स्कॉटलैंड ने 3-1 से पीटा

DBApp



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qkyIvH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here