काइली जेनर अपने कॉस्मेटिक्स बिजनेस की 51% हिस्सेदारी 4320 करोड़ रु में कोटी को बेचेंगी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, November 18, 2019

काइली जेनर अपने कॉस्मेटिक्स बिजनेस की 51% हिस्सेदारी 4320 करोड़ रु में कोटी को बेचेंगी

न्यूयॉर्क. सेलिब्रिटी बिजनेसवूमन काइली जेनर (22) अपनी कॉस्मेटिक्स कंपनी की 51% हिस्सेदारी 60 करोड़ डॉलर (4320 करोड़ रुपए) में कोटी कंपनी को बेचेंगी। कोटी न्यूयॉर्क की कॉस्मेटिक्स फर्म है, उसके पास कवरगर्ल जैसे कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड हैं। कोटी ने जेनर की कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स का वैल्युएशन 1.2 अरब डॉलर मानते हुए ये डील की। दोनों कंपनियों ने सोमवार को पार्टनरशिप का ऐलान करते हुए कहा- इससे काइली ब्रांड के दुनियाभर में विस्तार और नई कैटेगरीसे जुड़ने में मदद मिलेगी।

  1. कोटी इस एग्रीमेंट के जरिए रिएलिटी टीवी स्टार जेनर की फैन फॉलोइंग को भुनाने की कोशिश भी करेगी, ताकि युवाओं को आकर्षित कर सके। सोशल मीडिया पर जेनर के 27 करोड़ फॉलोअर हैं। कोटी से डील पर जेनर ने कहा- ये पार्टनरशिप मुझे और मेरी टीम को हर प्रोडक्ट के क्रिएशन और डेवलपमेंट पर फोकस करने में मदद करेगी।

  2. जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति भी हैं। उनकी कंपनी की बिक्री पिछले साल 36 करोड़ डॉलर रही थी। फोर्ब्स ने 2018 की लिस्ट में उन्हें यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलेनियर घोषित किया था। इससे पहले ये खिताब फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग के नाम था। वे 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे।

  3. कोटी इस पार्टनरशिप से फ्रेगरेंस, कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर बिजनेस में अगले 3 साल तक सालाना 1% ज्यादा से रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद कर रही है। डील वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। कॉस्मेटिक्स ब्रांड से कोटी का रेवेन्यू पिछले साल 17.7 करोड़ डॉलर रहा था।

    DBApp



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      काइली जेनर को फोर्ब्स ने 2018 की लिस्ट में यंगेस्ट सेल्फ-मेड बिलेनियर घोषित किया था। -फाइल फोटो


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2r0S0WJ
      via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here