हमारे तेज गेंदबाज टेस्ट इतिहास में इस साल सबसे सफल, हर 34वीं बॉल पर ले रहे हैं विकेट - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, November 17, 2019

हमारे तेज गेंदबाज टेस्ट इतिहास में इस साल सबसे सफल, हर 34वीं बॉल पर ले रहे हैं विकेट

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में करिअर बेस्ट 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 7 विकेट लिए। आईसीसी की ओर से रविवार को जारी रैंकिंग में शामिल टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें 9 तेज गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। रैंकिंग में शामिल एकमात्र स्पिनर आर अश्विन 10वें नंबर पर हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस साल 7 मैचों में 33.7 की स्ट्राइक रेट से 76 विकेट लिए हैं। यानी हर 34वीं बॉल पर एक विकेट। यह हमारे 87 साल के टेस्ट इतिहास में तेज गेंदबाजों का सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 से हो गई थी। लेकिन टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 1932 में खेला।

2019 में उमेश का स्ट्राइक रेट सबसे कम 27 का

2019 में तेज गेंदबाजों की बात करें तो उमेश यादव का स्ट्राइक रेट सबसे कम 27 का रहा है। उमेश ने तीन मैचों में 67.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 27 की स्ट्राइक रेट से 15 विकेट लिए। बुमराह ने 3 मैचों मेें 72.1 ओवर गेंदबाजी की। 30.9 की स्ट्राइक रेट से 14 विकेट लिए। मोहम्मद शमी (7 मैच) ने 175.5 ओवर में 34 की स्ट्राइक रेट से 31 विकेट जबकि इशांत शर्मा (5 मैच) ने 110.4 ओवर में 41.5 की स्ट्राइक रेट से 16 विकेट लिए हैं। सबसे कंजूस गेंदबाज की बात की जाए तो बुमराह ने हर ओवर में सिर्फ 2.54 रन दिए।

टेस्ट में हमारे तेज गेंदबाजों का बेस्ट स्ट्राइक रेट

साल मैच गेंद विकेट स्ट्राइक रेट
2019 7 2563 76 33.7
2018 14 8509 179

47.5

1995 3 336 7 48.0
2005 8 3215 61 52.7
2017 11 4267 79 54.0
1975 2 384 7 54.8
1996 8 4563 82 55.6
2010 14 5717 102 56.0
1980 3 1718 30 57.2
2007 10 5516 92 59.9

दुनिया के तेज गेंदबाजों का भी स्ट्राइक रेट बढ़ा

2019 में दुनिया की सभी टीमों के तेज गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट 48.4 का रहा है। यह 113 साल का बेस्ट प्रदर्शन है। इसके पहले 1913 में तेज गेंदबाजों ने 2 मैच में 47.3 की स्ट्राइक रेट से 44 विकेट लिए थे। 2019 की बात की जाए तो तेज गेंदबाजों ने अब तक 28 मैच में 48.4 की स्ट्राइक रेट से 618 विकेट लिए हैं। टेस्ट इतिहास में सबसे अच्छे स्ट्राइक रेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड 1888 में बना था। 4 मैचों में तेज गेंदबाजों ने 31.2 की स्ट्राइक रेट से 68 विकेट लिए थे।

2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

मयंक करिअर बेस्ट 11वें पर, कोहली नंबर-2 पर बरकरार
बैटिंग रैंकिंग में कोहली दूसरे, पुजारा चौथे, रहाणे पांचवें और रोहित शर्मा 10वें नंबर पर हैं। मयंक अग्रवाल करिअर बेस्ट 11वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। बॉलिंग रैंकिंग में रवींद्र जडेजा 16वें और इशांत शर्मा 20वें नंबर पर हैं। उमेश 22वें स्थान पर हैं।

दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज

गेंदबाज देश पॉइंट
पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908
कागिसो रबाडा द. अफ्रीका 839
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 814
जसप्रीत बुमराह भारत 802
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 798
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795
मोहम्मद शमी भारत 790
नील वेगनर न्यूजीलैंड 785
वेर्नोन फिलेंडर द. अफ्रीका 783
आर अश्विन भारत 780


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CR7tLB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here