मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 240 अंक चढ़कर 41,061.10 पर पहुंच गया। निफ्टी में 68 प्वाइंट की तेजी आई। इसने 12,105.85 का स्तर छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 28 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। यस बैंक के शेयर में 6% उछाल आया। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2-2 फीसदी तेजी आई। एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर 1.5-1.5 फीसदी चढ़े। टीसीएस और वेदांता 1-1 फीसदी ऊपर आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37DiTAS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment