विक्की कौशल की इंस्टा पिक्चर ने मचाई धूम, 22 लाख रुपए की घड़ी देखकर फैंस हैरान - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Saturday, November 16, 2019

विक्की कौशल की इंस्टा पिक्चर ने मचाई धूम, 22 लाख रुपए की घड़ी देखकर फैंस हैरान

बॉलीवुड डेस्क. एक्टर विक्की कौशल की एक्टिंग के अलावा उनकी नई घड़ी ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हाल ही में शेयर हुई एक तस्वीर में विक्की ओक्टो फिनिसिमो स्केलेटन वॉच पहने हुए हैं। खास बात है इस घड़ी की कीमत जो कि लाखों में है। 22,80,000 रुपए की इस घड़ी की कीमत में एक एसयूवी खरीदी जा सकती है। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने भी 3 करोड़ की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी कार खरीदी थी।

'सरदार ऊधम सिंह' की तैयारियों में व्यस्त विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टाईलिश तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक्टर ब्लेजर और स्वेटशर्ट के साथ 22 लाख रुपए की घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। फोटो के वायरल होते ही फैंस ने मजेदार कमेंट्स करना शुरु कर दिए हैं। यह फोटो उन्होंने मैग्जीन कवर के लिए खिंचवाई थी।

इस साल रिलीज हुई 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिलहाल एक्टर अपनी आगामी फिल्म 'सरदार ऊधम सिंह', 'भूत' और मनेकशॉ की बायोपिक करने में व्यस्त हैं।

'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में ब्राइट येलो कलर की लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी थी। कंपनी ने रोहित शेट्टी की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वे कार के सामने खड़े होकर पोज दे रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vicky Kaushal's Insta picture rocked, fans surprised by watching 22 lakh rupees


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35bHB9z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here