शादी के 21 साल बाद अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया को मिला कोर्ट से तलाक, दोनों बेटियां मां के साथ रहेंगी - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, November 20, 2019

शादी के 21 साल बाद अर्जुन रामपाल-मेहर जेसिया को मिला कोर्ट से तलाक, दोनों बेटियां मां के साथ रहेंगी

बॉलीवुड डेस्क. शादी के 21 साल बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया के तलाक को बांद्रा (मुंबई) के फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट्स मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश शैलजा सावंत ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कपल के तलाक को मंजूरी दी। उन्होंने अपने फैसले में यह भी कहा कि दोनों बेटियां (माहिका और मायरा) मां के साथ ही बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में रहेंगी।

कोर्ट के अधिकारी ने बताई तलाक की प्रक्रिया

कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, "अगर आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की जाती है तो पहले उसकी जांच होती है, फिर पंजीकरण किया जाता है और फिर कपल को मैरिज काउंसलर के पास भेजा जाता है। अगर वहां से उनके बीच सुलह नहीं होती है तो उन्हें चीजों को समझने के लिए 6 महीने का वक्त और दिया जाता है। अगर इसके बाद भी वे फैसले पर कायम रहते हैं और तलाक की शर्तों पर दोनों के बीच आपसी सहमति बन जाती है तो कोर्ट इसे मंजूरी दे देता है।"

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया दोनों बेटियों के साथ।

मई 2018 में अलग हुए थे अर्जुन-मेहर

मई 2018 में अर्जुन और मेहर ने अपने सेपरेशन की घोषणा की थी। उन्होंने साझा बयान में कहा था, "प्यार और प्यारी सी यादों से भरी 20 साल की खूबसूरत यात्रा तय करने के बाद हम बताना चाहते हैं कि अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। हमें लगता है कि अब हमारा अलग-अलग मंजिल की ओर मुड़ने का वक्त आ गया है। हम एक-दूसरे के साथ मजबूरी के साथ खड़े रहे। आगे भी एक-दूसरे के लिए और अपने प्रियजनों के लिए ऐसे ही मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।" इसके साथ ही अर्जुन मेहर से अलग 2 बीएचके घर में शिफ्ट हो गए थे।

गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं अर्जुन

अर्जुन इन दिनों साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, इसी साल जुलाई में वे बेटे आरिक के पैरेंट बने। बात मेहर की करें तो अर्जुन ने उनसे 1998 में शादी की थी।

गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Rampal And Mehr Jessia granted divorce after 21 years of marriage


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QEyWbM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here