खेल डेस्क. वेल्स की फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार यूरो कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वेल्स ने ग्रुप ई में हंगरी को 2-0 से हराया। वेल्स की ओर से दोनों गोल एरोन रामसे ने किए। वेल्स ने सिर्फ तीसरी बार फुटबॉल के किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। इस बीच, ग्रुप आई के एक मैच में बेल्जियम ने साइप्रस को 6-1 से मात दी। यह बेल्जियम की 10 ग्रुप मैचों में 10वीं जीत है।
टीम पहले ही अगले साल होने वाले यूरो कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। एक अन्य मैच में तीन बार के पूर्व चैंपियन जर्मनी ने नार्दर्न आयरलैंड को 6-1 से हराया। जर्मनी की ओर से सर्ज नेबरी ने हैट्रिक जमाई। नीदरलैंड ने एस्टोनिया को 5-0 और रूस ने सेन मरिनो को 5-0 से हराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvmEnm
via IFTTT

No comments:
Post a Comment