टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 1.47 लाख करोड़ रुपए बढ़ा - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Sunday, October 20, 2019

टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 1.47 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

मुंबई. सितंबर तिमाही में कंपनियों के सकारात्मक नतीजों और आउटलुक से निवेशकों का बाजार पर भरोसा वापस लौटा है। आंकड़ों के अनुसार मई के बाद पिछला सप्ताह सबसे अच्छा रहा है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप बीते सप्ताह में 1.47 लाख करोड़ रुपए बढ़ा। सेंसेक्स में लगातार छह दिन बढ़त रही, मई के बाद यह पहला मौका है जब लगातार छह दिन सेंसेक्स फायदे में रहा।

कंपनी पिछले हफ्ते मार्केट कैप में इजाफा (रुपए करोड़) मौजूदा मार्केट कैप (रुपए करोड़)
रिलांयस इंडस्ट्रीज 39,876.44 8,97,179.47
टीसीएस 26,379.27 7,71,996.87
हिंदुस्तान यूनीलीवर 21,962.02 4,55,952.72
एचडीएफसी बैंक 16,767.89 6,72,466.30
एचडीएफसी 14,728.66 3,61,801.97
एसबीआई 13,521.15 2,40,652.15
आईसीआईसीआई बैंक 6,046.16 2,82,783.39
कोटक महिंद्रा बैंक 5,223.93 3,08,555.52
आईटीसी 2,948.75 3,02,861.98

यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन के बीच ब्रेग्जिट डील की खबरों के कारण शुक्रवार को भी बाजार में काफी तेजी देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में सेंटीमेंट सकारात्मक बने रहेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इन्फोसिस को छोड़ बाकी नौ कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप सबसे ज्यादा 39,876.44 करोड़ रुपए उछलकर 8,97,179.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का नंबर रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबॉलिक इमेज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BrswUo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here