नई दिल्ली. मारुति ने 10 कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 5,000 रुपए की कटौती का बुधवार को ऐलान किया। जिन गाडियों की कीमत घटाई गई हैं उनमें अल्टो 800, अल्टो के10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इगनिस, डिजायर डीजल, टूर एस डीजल, विटारा ब्रेजा और एस क्रॉस के सभी वैरिएंट शामिल हैं। कटौती के बाद नई कीमतें लागू भी हो गई हैं।
मारुति ने बताया कि कीमतों में कमी मौजूदा ऑफरों के अतिरिक्त है। कंपनी का कहना है कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा ग्राहकों के साथ शेयर करने के लिए स्वेच्छा से कीमतें घटाने का फैसला लिया गया। इससे एंट्री-लेवल के ग्राहकों के लिए कार खरीदना आसान होगा। इससे फेस्टिव सीजन में सेंटीमेंट सुधरेंगे और मांग में तेजी आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2l0IWyz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment