
बॉलीवुड डेस्क. मणिरत्नम की फिल्म रावण के बाद लाेग ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को दोबारा स्क्रीन पर देखना चाहते थे। लेकिन लम्बे समय से दोनों ने एक साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। अब ऐश और अभिषेक 8 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब-जामुन की स्क्रिप्ट डेढ़ साल पहले ही ऐश और जूनियर बच्चन को पसंद आ गई थी। तभी दाेनों ने इस फिल्म में साथ काम करने का मन बना लिया था। - हाल ही में अभिषेक बच्चन ने रावण के सेट का एक पुराना फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात की पुष्टि की, कि वे दोनों दोबारा साथ आ रहे हैं। अनुराग कर रहे हैं प्रोड्यूस: ऐश्वर्या ने एक अखबार काे दिए इंटरव्यू में कहा था कि लोग हमें साथ देखना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास एेसी स्क्रिप्टस कम ही आती हैं, जिनकी कहानी दोनों काे पसंद आए। व्यक्तिगत रूप से हमें अलग-अलग कहानियां पसंद आती है, इसलिए हम अलग-अलग फिल्में कर रहे हैं। - गुलाब जामुन की कहानी दाेनों को पसंद आई, इसलिए हमने इसे साथ करने का फैसला किया। इस फिल्म में अनुराग डायरेक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर बने...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CLFW1a
No comments:
Post a Comment