नए जजों में जस्टिस जोसेफ को सबसे आखिर में रखने पर नाराजगी, आज सीजेआई से मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Monday, August 6, 2018

नए जजों में जस्टिस जोसेफ को सबसे आखिर में रखने पर नाराजगी, आज सीजेआई से मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज जस्टिस केएम जोसेफ की वरिष्ठता घटा दी। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए तीन जजों की सूची में जोसेफ का नाम तीसरे नंबर पर है। केंद्र के इस कदम से कॉलेजिमय में शामिल सदस्यों समेत सुप्रीम कोर्ट के कई जज नाराज हैं। ये सभी सोमवार को चीफ जस्टिस (सीजेआई) दीपक मिश्रा से मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकात के दौरान अपील करेंगे कि शपथ ग्रहण से पहले चीफ जस्टिस केंद्र से वरिष्ठता क्रम में सुधार के लिए कहें। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने भी कहा कि वे इस मुद्दे पर बात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए जस्टिस जोसेफ समेत तीन जजों को मंगलवार को शपथ दिलाई जा सकती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kwnp7p

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here