कोहली ने आईसीसी ऑल टाइम रेटिंग अंक में गावस्कर को पीछे छोड़ा, ब्रैडमैन से 27 अंक पीछे - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Tuesday, August 7, 2018

कोहली ने आईसीसी ऑल टाइम रेटिंग अंक में गावस्कर को पीछे छोड़ा, ब्रैडमैन से 27 अंक पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो अच्छी पारियां खेली। पहली पारी में उन्होंने शतक (149) जमाया तो दूसरी पारी में अर्धशतक (51) बनाया। इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। विराट अब करियर बेस्ट 934 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। 2011 के बाद पहली बार कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना है। सात साल पहले सचिन तेंडुलकर नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। विराट साथ ही ऑल टाइम रेटिंग अंकों के मामले में भारत के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर (916 अंक) को पीछे छोड़ दिया है। ऑल टाइम रेटिंग अंकों में ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन (961) पहले और स्टीव स्मिथ (947) दूसरे स्थान पर हैं। विराट अभी 14वें स्थान पर पहुंचे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kt7ln6

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here