करुणानिधि 14 साल की उम्र में हिंदी विरोध पर राजनीति में आए, 80 साल के करियर में कभी चुनाव नहीं हारे - Hinduism

Breaking News

Hinduism is India's first largest news network in all languages. We provide news in Gujarati News, Hindi News, English News. News headline taken from Gujarat Samachar, Bhasker News, and Fox.

Post Top Ad

Wednesday, August 8, 2018

करुणानिधि 14 साल की उम्र में हिंदी विरोध पर राजनीति में आए, 80 साल के करियर में कभी चुनाव नहीं हारे

महज 14 साल की उम्र में हिंदी विरोध के साथ राजनीति में कदम रखने वाले मुथुवेल करुणानिधि का 8 अगस्त को शाम 6ः10 बजे निधन हो गया। अपने 80 साल के करियर में वे कभी भी कोई चुनाव नहीं हारे। वे तमिल फिल्मों में नाटककार और पटकथा लेखक भी थे। उनका जन्म 3 जून, 1924 को तिरुवरूर जिले के तिरुकुवालाई गांव में हुआ था। उन्होंने 3 शादियां कीं। पहली पत्नी का नाम पद्मावती, दूसरी का दयालु और तीसरी का रजति है। पद्मावती का देहांत हो चुका है। उनके 4 बेटे एमके मुथु, एमके अलागिरी, एमके स्टालिन, एमके तमिलारासु और दो बेटियां एमके सेल्वी और कनिमोझी हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vMsYZZ

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here